पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये महाराष्ट्र के छह पर्यटकों के शव वापस लाये जा रहेः मुख्यमंत्री फडणवीस

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये महाराष्ट्र के छह पर्यटकों के शव वापस लाये जा रहेः मुख्यमंत्री फडणवीस

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये महाराष्ट्र के छह पर्यटकों के शव वापस लाये जा रहेः मुख्यमंत्री फडणवीस

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये महाराष्ट्र के छह पर्यटकों के शव वापस लाये जा रहेः मुख्यमंत्री फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों में से छह महाराष्ट्र के निवासी थे और उनकी पार्थिव देह वापस लायी जा रही है।

गृह मंत्रालय का भी प्रभार संभालने वाले फडणवीस ने बताया कि उन्होंने राज्य के पर्यटकों के शवों को लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार दोपहर को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया। उन्होंने बताया कि आतंकी हमले में मारे गये 26 लोगों में से छह महाराष्ट्र के निवासी हैं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में फडणवीस ने कहा कि संजय लेले और दिलीप डिसले के शवों को श्रीनगर से एअर इंडिया के विमान से मुंबई लाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘विमान दोपहर सवा 12 बजे श्रीनगर से रवाना होगा। कौस्तुभ गणवते और संतोष जगदाले के पार्थिव शरीर को शाम छह बजे रवाना होने वाली उड़ान से पुणे लाया जाएगा। हेमंत जोशी और अतुल मोने के पार्थिव शरीर को मुंबई लेकर आने वाली उड़ान अपराह्न सवा एक बजे श्रीनगर से रवाना होगी।’

पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले में महाराष्ट्र के कुल 6 लोगों की जान चली गई।

संजय लेले और दिलीप डिसले के पार्थिव शरीर को श्रीनगर से मुंबई के लिए एयर इंडिया की उड़ान से मुंबई लाया जाएगा। यह उड़ान श्रीनगर से दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी।

पुणे के कौस्तुभ गणवते और संतोष जगदाले के पार्थिव शरीर को आज शाम अंतिम विदाई दी गई।

यह 6 बजे रवाना होगी और पुणे लाई जाएगी। हेमंत जोशी और अतुल मोने के पार्थिव शरीर को लेकर विमान दोपहर 1.15 बजे श्रीनगर से रवाना होगा और मुंबई पहुंचेगा।


मुंबई में मंत्री आशीष शेलार और मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा समन्वय के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर रहेंगे, जबकि मंत्री मधुरिताई मिसाल को पुणे हवाई अड्डे की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


मंत्री गिरीश महाजन श्रीनगर के लिए रवाना हो रहे हैं।
अन्य पर्यटकों को भी वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है।