मथुरा में जमुना नदी के पुल के नीचे मिला युवक का शव

मथुरा में जमुना नदी के पुल के नीचे मिला युवक का शव

मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में यमुना पुल के नीच से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है। थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया है कि शनिवार दोपहर स्थानीय लोगों ने यमुना में शव उतराता मिलने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और नाविकों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया है कि शव तीन दिन पुराना लग रहा है। युवक की उम्र लगभग 30 साल के करीब है। शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों में फोटो भेजे गए हैं।