मथुरा में महिला ने खाया जहर:तीन साल की बेटी की मां का प्रेमी से हुआ था विवाद

मथुरा में महिला ने खाया जहर:तीन साल की बेटी की मां का प्रेमी से हुआ था विवाद

मथुरा के राया कस्बे में एक महिला ने प्रेमी से विवाद के बाद जहर खा लिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मांट की रहने वाली यह महिला पति से तलाक के बाद बलदेव रोड पर किराए के मकान में रह रही थी। पिछले एक साल से वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। महिला की एक तीन साल की बेटी भी है।

राया के रहने वाले युवक से महिला के संबंध बने और वह उसके साथ रहने लगी। जब युवक के परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद प्रेमी ने भी महिला से संबंध तोड़ लिए।

शाम को प्रेमी के व्यवहार से दुखी होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद प्रेमी और उसके परिवार के लोग फरार हो गए हैं। महिला अभी भी प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही है।